कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा " 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी
कांग्रेस  की "भारत जोड़ो यात्रा " 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी
कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में सिविल सोसाइटी से शामिल होने के आह्वान किए जाने के बाद दिल्ली में 22 अगस्त को सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों को बुलाया है. इस दौरान सभी को यात्रा से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी |

भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के मकसद से निकाली जाने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ,23 अगस्त को कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का लोगो ( Logo), नारा (tag line) और वेबसाइट रिलीज करेगी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी इसे रिलीज कर सकते है।

 

सार सितम्बर से शुरू होगी यात्रा 

उन्होंने  बताया कि यह यात्रा दो अक्टूबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ होगी और 12 राज्यों से होते हुए इसका समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। रूट इस तरह से बनाया गया है की पैदल मार्च किया जा सके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केरल से यह यात्रा 15 दिनों में गुजरेगी, कर्नाटक में 29 दिनों में पूरी होगी, तेलंगाना में 15 दिन, तमिलनाडु में 3 दिन, महाराष्ट्र में 16 से 17 दिन और मध्य प्रदेश में भी 16 से 17 दिनों में यह यात्रा पूरी हो भी सकती है , तथा इसके पूरा होने में पांच से साढ़े पांच महीने का समय  भी  लग सक्ता  है। 

 

पार्टी के अंदर  कई फेर देखना को मिल सकते है

 उन्होंने कहा कांग्रेस कमेटियों के स्तर पर बदलाव होंगे और इनमें औसत उम्र 45 साल या इससे भी कम हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्य समिति के स्तर पर इस व्यवस्था को लागू करने में समय लग सकता है, क्योंकि इसमें वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी और कई अन्य पहलुओं को देखना होता है।’। इस  यात्रा को निकालने की तैयारी के साथ ही ‘उदयपुर नवसंकल्प’ में किए गए निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं तथा पार्टी की मीडिया एवं संचार से जुड़ी रणनीति में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और समाज के अलग-अलग हिस्सों को साथ लेने का प्रयास होगा। कांग्रेस के चिंतन शिविर में 430 लोगों को आमंत्रित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के करीब 70 कार्यकारी अध्यक्ष, 15-16 राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा कुछ राज्यों में हमारी पार्टी से संबंधित मंत्री चिंतन शिविर में शामिल नहीं हो सके थे। इनके साथ कुछ हफ्तों में कांग्रेस नेतृत्व बैठक करेगा।’’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!