फीफा U -17 विमेंस वर्ड क्लब : कहा होगा आयोजन वेन्यू को लेकर सस्पेंस,
फीफा U -17 विमेंस वर्ड क्लब : कहा होगा आयोजन  वेन्यू को लेकर सस्पेंस,
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगे बैन की हटने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। भारत को फिर से मिल सकती है फीफा U-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

 

 भारत  जब 15  अगस्त को  आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था  , तभी भारतीय फुटबॉल एआईएफएफ  के लिए एक बुरी खबर आई, की फीफा ने एआईएफएफ पर प्रतिबंद लगा दिया।  एक प्रेस रिलीज़ में यह साफ कहा गया की एआईएफएफ पर लगे बैन की वजह से भारत में अक्टूबर के महीने में होने वाले फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी भारत नहीं करेगा।

इस साल भारत में महिला फुटबॉल को पहुँचा नुकसान  

महिला फुटबॉलरों को इस साल शुरुवात में ही नुकसान उठाना पड़ा था।  मुंबई में बायो बबल में COVID-19 के फैलने की वजह से राष्ट्रीय टीम को टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था।  दो महीने से भी कम समय पहले टीम के असिस्टेंट कोच एलेक्स एम्ब्रोस को यौन दुराचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। इन सभी घटनाओं ने भारत में महिला फुटबॉल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

भारत को वापस मिल सकती है फीफा की मेजबानी

हालांकि इस मुद्दे को उच्चतम स्तर पर सुलझाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीओए को भंग कर दिया गया है। जिसके बाद से फीफा की ओर से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर लगे बैन की हटने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। मगर अब उम्मीद की जा रही है कि फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी फिर से भारत को मिल सकती है।मगर अब उम्मीद की जा रही है कि फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी फिर से भारत को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!