रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, विमान की जांच जारी
रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, विमान की जांच जारी
फिलहाल अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शुक्रवार अल-सुबह ही बम रखे होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। विमान में 14 क्रू सदस्य और 386 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद आनन-फानन में सभी को उतार लिया गया। अधिकारियों को अब तक विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम की सोशल मीडिया साइट पर गुरुवार देर रात 11 बजे रूस से आ रहे विमान में बम की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फ्लाइट में बम होने की जानकारी सीआईएसएफ को ईमेल के जरिए मिली।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!