
412
views
views
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की सोची और इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की सोची और इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। जन्मदिन के अवसर पर गृह अमित शाह सहित तमाम राजनेताओं और सितारों की ओर से उन्हें बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव पहुंचकर पहले महादेव का आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के साथ सीएम यहां पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महिला मोर्चा की महिलाएं धार्मिक स्थलों, गंगा निकारे व शिवालयों में 48-48 दीपक जलाकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की जा रही है। सुबह छह बजे संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।
Comments
0 comment