इंदौर में छिपा मिला 3.72 करोड़ रुपये का विदेशी सोना, तीन लोग गिरफ्तार
इंदौर में छिपा मिला 3.72 करोड़ रुपये का विदेशी सोना, तीन लोग गिरफ्तार
इंदौर के पास एक कार से 3.72 करोड़ रुपये मूल्य का 7.1 किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय तस्करी के इस मामले में मुंबई के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर के पास एक कार से 3.72 करोड़ रुपये मूल्य का 7.1 किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इंदौर में सोना तस्करी के मामले में मुंबई के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। 30 अगस्त को डीआरआइ ने राजेंद्र नगर के पास एबी रोड पर एक कार से तस्करी का सोना बरामद किया था। कुल आठ सोने के बिस्कुट कार में बनाई खास खाली जगह से बरामद हुए थे। इनका कुल वजन 7 किलो 100 ग्राम है।अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने विदेशी सोने की खेप को कार में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था. उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों से पूछताछ के आधार पर मुंबई के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसने विदेशी सोने की खेप दोनों के हवाले की थी। दुबई और स्विट्जलैंड की रिफाइनरी का यह विदेशी सोना तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। सफेद कार में दो व्यक्ति मुंबई से इंदौर सोने की डिलीवरी देने आ रहे थे। तस्करी कर सोना ला रहे दोनों व्यक्तियों को पकड़ने के बाद डीआरआइ ने पूछताछ की। उन्होंने मुंबई के व्यापारी का नाम कबूला। डीआरआइ ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मुंबई के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किए गए सोने का बाजार मूल्य 3.72 करोड़ रुपये आंका गया है।अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की सीमा शुल्क अधिनियम (कस्टम एक्ट) 1962 के तहत विस्तृत जांच की जा रही है। विदेशी सोने पर टैक्स और ड्यूटी चोरी करने के बाद प्रति 10 ग्राम कम से कम 10 हजार रुपये लागत कम आती है। 99.99 प्रतिशत शुद्दता के इस सोने में स्थानीय ज्वैलर्स मिलावट कर इसे और मुनाफे का सौदा बना लेते हैं। इसलिए कानून तोड़कर बड़े पैमाने पर विदेश से तस्करी का सोना मंगवाया जा रहा है।डीआरआइ इंदौर अब तक इस साल कुल आठ किलो विदेशी सोना बरामद कर चुका है।

 

 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!