
380
views
views
डीएमआरसी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्वीट कर कहा कि 'कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाएं बाधित हैं।
दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन की सेवाएं शुक्रवार को करीब दो घंटे तक प्रभावित रहीं। जिससे सुबह के समय में ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डीएमआरसी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्वीट कर कहा कि 'कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाएं बाधित हैं। जबकि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। इसके बाद इस समस्या का समाधान होने में करीब दो घंटे बीत गए। 11.40 पर फिर ट्वीट कर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी।
इस बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बसों और कैब के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। सुबह का समय होने की वजह से दफ्तरों को जा रहे लोगों को अधिक मुश्किलें हुईं। बता दें कि वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में बल्लभगढ़ को जोड़ती है।
Comments
0 comment