
views
मशहूर सिंगर और म्यूजीशियन और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) की 96वीं जयंती पर एक क्रिएटिव डूडल के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. गूगल (Google) ने हजारिका को अपने होम पेज पर सम्मानित करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर तैयार की है। हजारिका एक मशहूर असमिया-भारतीय गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता थे। लोग उनकी आवाज के दीवाने है।उन्होंने 5 नवंबर, 2011 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. हजारिका पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सबसे लोकप्रिय थे और असम और पूर्वोत्तर की संस्कृति और लोक संगीत को पब्लिक डोमेन में लाने के लिए जानें जाते हैं. उन्होंने 10 साल के उम्र से ही सिंगिग शरु कर दी थी।
अमित शाह ने किया याद
भूपेन हजारिका की जयंती के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ने एक पोस्ट साझा किया और लिखा, “मैं भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका जी, एक असाधारण आवाज के साथ एक अद्भुत संगीतकार, उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उनके बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों के साथ, उन्होंने दुनिया भर में भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को लोकप्रिय बनाया। संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है।
भूपेन हजारिका राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार,
उन्हें अपनी आवाज के मध्यम से रोमांस से लेकर सामाजिक और राजनीतिक तक के विषयों पर संगीत बनाने के लिए जाना जाता था. असमिया संगीत में उनकी कुछ मास्टरपीस को दर्शक अभी भी पसंद करते हैं, उनमें 'बिस्तिरनो परोरे,' 'मोई एति जजाबो,' 'गंगा मोर मां' और 'बिमुर्तो मुर निक्सती जेन' शामिल हैं।
जयंती के अवसर पर
केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैं बेहतरीन आवाज के धनी भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है."
Comments
0 comment