Men’s Hockey WC: ओडिशा में 17 दिनों तक चलेगा हॉकी विश्व कप, जानें कहां देख सकेंगे सभी मैच
Men’s Hockey WC: ओडिशा में 17 दिनों तक चलेगा हॉकी विश्व कप, जानें कहां देख सकेंगे सभी मैच
हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने का होगा। 1975 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को खिताब का इंतजार है। भारत अपने हॉकी विश्व कप अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को होने वाले मैच से करेगा।

पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 जनवरी से ओडिशा में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। राउरकेला में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, कलिंगा स्टेडियम शेष 24 मैचों की मेजबानी करेगा। मेजबान भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है। 

हॉकी विश्व कप में कुल 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले देशों को चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम पूल-बी में जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ है। पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका है। वहीं, पूल-सी में नीदरलैंड के साथ न्यूजीलैंड, मलयेशिया और चिली की टीमें हैं।

 

1975 के बाद खिताब जीतने पर नजर

हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने का होगा। 1975 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को खिताब का इंतजार है। भारत अपने हॉकी विश्व कप अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को होने वाले मैच से करेगा। विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी।

 

हॉकी विश्व कप कब से कब तक खेला जाएगा?

हॉकी विश्व कप का उद्घाटन बुधवार (11 जनवरी) को कटक में हुआ। मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी (शुक्रवार) को होगी। फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।

 

हॉकी विश्व कप कहां खेला जाएगा?

हॉकी विश्व कप के मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

 

किस टीवी चैनल पर हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण होगा?

हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।

 

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

टूर्नामेंट के मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!