जेओएसएए काउंसलिंग 2022 के रजिस्ट्रेशन शुरू,अप्लाई करने का ये है तरीका
जेओएसएए काउंसलिंग 2022 के रजिस्ट्रेशन शुरू,अप्लाई करने का ये है तरीका
JoSAA 2022 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर है. पहले राउंड की सीटों का अलॉटमेंट रिजल्ट 23 सितंबर को जारी किया जाएगा।

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने आज JoSAA काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार आज सुबह 10 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट – josaa.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने JEE मेन और JEE एडवांस 2022 को पास किया है, वे ही JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. JoSAA 2022 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 JoSAA काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को JoSAA 2022 डेटाबेस में  JoSAA काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन पर लॉग इन करना होगा. शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 सितंबर को जारी किया जाएगा. राउंड 2 सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, राउंड 3 के लिए 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक, राउंड 4 के लिए 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगी. राउंड 5 के लिए 12 से 15 अक्टूबर, राउंड 6 के लिए 16 से 17 अक्टूबर तक ये प्रक्रिया चलेगी। 

JoSAA काउंसलिंग 2022 - महत्वपूर्ण तारीखें

JoSAA रजिस्ट्रेशन - 12 सितंबर, 2022 (सुबह 10 बजे से)

उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 1 -  18 सितंबर, 2022 (सुबह 11:30 बजे से)

उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 2 - 20 सितंबर, 2022

आवंटित सीटों के डेटा और सत्यापन - 22 सितंबर, 2022 को 

JoSAA सीट अलॉटमेंट 2022 राउंड 1 रिजल्ट - 23 सितंबर, 2022 (सुबह 10 बजे से)

JoSAA काउंसलिंग 2022 - महत्वपूर्ण तारीखें

joSAA Counselling 2022: ऐसे करें अप्लाई। ।

 # सबसे पहले JoSAA 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट – josaa.nic.in पर जाएं.

 # इसके बाद ‘Registration and choice filling’ लिंक पर क्लिक करें.

 #जरूरी जेईई मेन / एडवांस डिटेल भरकर करके लॉगिन करें.

 #आपकी डिटेल स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी.

 #अब वेरिफाई करने के बाद, “सबमिट” बटन पर टैप करें.

 #इंस्टीट्यूट्स और कोर्स का पसंदीदा विकल्प दर्ज करें.

 #फाइनल डेट से पहले अपनी प्रिफरेंस को लॉक करें.

JoSAA Counselling 2022: जरूरी डेट्स

शेड्यूल के मुताबिक, राउंड वन सीट एलोकेशन 23 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि राउंड 2 सीट एलोकेशन की प्रक्रिया 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. राउंड 3 की प्रक्रिया 3 से 7 अक्टूबर तक, राउंड 4 की प्रक्रिया 8 से 11 अक्टूबर तक, राउंड 5 की प्रक्रिया 12 से 15 अक्टूबर तक और राउंड 6 की प्रक्रिया 16 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!