
views
देश आज कारगिल विजय दिवस मन रहा है। 23 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़जवाब दिया था। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर जिन जगहों पर कब्ज़ा कर लिया था। भारत के जांबाज फौजियों ने उन् दुर्गम स्थानों पर दुबारा तिरंगा लहराया था। दरअशल 26 जुलाई 1999 को भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था।
इस ख़ास मौके पर हर साल 26 जुलाई को वीरगति को प्राप्त होने वाले सपूतों को याद करते हुए 'विजय दिवस' मनाया जाता है। आज का दिन 'ऑपरेशन विजय' की सफलता का प्रतिक मन जाता है। साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बिच मई से जुलाई तक युद्ध चला था।
'ऑपरेशन विजय' के दौरान भारत के कई वीर सैनिकों ने अपनी जान गवाई थी, लेकिन वह एक इंच भी अपनी जमीन से पीछे नहीं हटे थे। यह जंग 60 दिन से ज्यादा चली थी। इस जंग में पाकिस्तान से लड़ते हुए भारत के 527 जवान शहीद हो गए थे। कारगिल विजय दिवस के मौके पर हर साल देश के वीर जवानों को याद करते हुए उनकी वीरता और साहस के किस्से हर जगह सुनाये जाते है। आज के दिन हर कोई एक- दूसरे को रोमांच से भर देने वाले संदेश भेजते है।
रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि
तीनों सेना प्रमुखों - थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरी कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक कारगिल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
Comments
0 comment