KBC: केबीसी को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति
KBC: केबीसी को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति
कौन बनेगा करोड़पति 14 का हाल ही में एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में हॉट सीट पर दिल्ली के शाश्वत गोयल बैठे नजर आ रहे हैं। शाश्वत एक करोड़ के सवाल का जवाब दे चुके हैं और अब 7.5 करोड़ के लिए खेल रहे हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके ज्ञान को भी बढ़ाता है। ऐसे में लोग शो को देखना काफी पसंद करते हैं। हर साल शो में देश के अलग-अलग कोने से लोग अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ करोड़पति बनने के लिए सवालों के जवाब देते हैं। 'केबीसा 14' को महाराष्ट्र के कोल्हापुर की कविता चावला के रूप में अपना पहला करोड़पति मिला था। वहीं, अब लग रहा है कि शो को दूसरा करोड़पति भी जल्द मिलने वाला है।

 

दरअसल, हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में हॉट सीट पर दिल्ली के शाश्वत गोयल बैठे नजर आ रहे हैं। शाश्वत एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे चुके हैं और अब 7.5 करोड़ के लिए खेल रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या शाश्वत 7.5 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो वह इतिहास रच देंगे और शो के पहले 7.5 करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट बन जाएंगे।

 

हालांकि अगर शाश्वत गोयल का जवाब सही नहीं रहता है, तो वह एक करोड़ की धनराशि भी घर नहीं ले जा पाएंगे। वह शो के आखिरी पड़ाव से सीधे धन अमृत पड़ाव पर आ जाएंगे और 75 लाख रुपये लेकर घर जाएंगे। बता दें कि यह एपिसोड 10 अक्तूबर को टीवी पर आएगा। वहीं, शाश्वत की बात करें तो वह दिल्ली के रहने वाले हैं और एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर हैं। 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!