मदुशान-हसरंगा बने हीरो,श्रीलंका ने जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराया
मदुशान-हसरंगा बने हीरो,श्रीलंका ने जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराया
एशिया कप 2022 का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएग। श्रीलंका को ग्रुप चरण के पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन उसके बाद दासुन शनाका ब्रिगेड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और चैंपियन बनकर दम लिया।

श्रीलंका के सिर पर रविवार को एशिया कप 2022 का ताज सज गया। श्रीलंका ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से धूल चटाई।  श्रीलंकाई टीम छठीं बार एशिया कप चैंपियन बन चुकी है. हसरंगा ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए, गौरतलब है ये तीनों विकेट उन्होंने 17वें ओवर में ही लिए. वहीं मदुशान ने चार ओवर में 34 रन देकर चार सफलताएं हासिल की. जिसकी बदौलत पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। 

बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी

मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। बाबर का एशिया कप के फाइनल में भी फ्लॉप शो जारी रहा। वह 6 गेंदों में 5 रन बनाकर प्रमोद मधुशन का शिकार बन गए। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दिलशान मधुशंका को कैच थमाया।

रिजवान-इफ्तिखार की पार्टनरशिप

इसके बाद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 14वें ओवर में इफ्तिखार के आउट होने के बाद टूटी, जिन्हें मधुशन ने अशेन बंडारा के हाथों लपकवाया। इफ्तिखार ने 31 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन जुटाए।

ऐसा रहा श्रीलंका की पारी का हाल

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन जुटाए। नसीम शाह ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (0) को बोल्ड कर दिया। दूसरे ओपनर पाथुम निसांका (8) चौथे ओवर में हारिस रऊफ का शिकार बने। निसांका ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बाबर आजम को कैच थमाया। दनुष्का गुणथिलका (1) का बल्ला भी नहीं चल। 

श्रीलंका के लिए स्टार गेंदबाज 

 प्रमोद मदुशन ने 4 ओवरों में 34 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वणिंदो हसरंगा ने 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। चमीका करुणारत्ने ने 4 ओवरों में 33 रन दिए और उनके खाते में 3 विकेट आए।

 

 

 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!