Mathura: ढाई साल बाद जेल से रिहा हुआ स्लोवाकिया का नागरिक
Mathura: ढाई साल बाद जेल से रिहा हुआ स्लोवाकिया का नागरिक
वृंदावन कोतवाली पुलिस ने स्लोवाकिया के नागरिक को बिना वीजा के भारत में रहने के आरोप में 28 जून 2019 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सजा सुनाई थी।

मथुरा जेल में सजा पूरी करने के बाद स्लोवाकिया देश के 60 वर्षीय सेटला पीटर को सोमवार को उसके देश रवाना कर दिया गया। एलआईयू टीम उसे दिल्ली लेकर गई। मंगलवार की सुबह उसे दोहा की फ्लाइट से देश भेज दिया, जहां से वह अपने आवास के लिए वियना और फिर सड़क मार्ग के माध्यम से वह अपने देश स्लोवाकिया जाएगा।

 

बिना वीजा के हुए था गिरफ्तार 

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेटला पीटर को वृंदावन कोतवाली पुलिस ने बिना वीजा के भारत में रहने के आरोप में 28 जून 2019 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे ढाई वर्ष के कारावास और 500 रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। जून 2022 को उसकी सजा पूरी हो गई। 

 

वापस जाने के लिए नहीं थे पैसे 

डीएम के आदेश पर अपने देश जाने तक उसे जेल में ही नजरबंद रखा गया। उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने देश जा सके। जेल अधिकारियों ने बंदी कल्याणकारी कोष से टिकट खरीदा। सोमवार की शाम को एलआईयू की टीम उसे दिल्ली लेकर गई। मंगलवार सुबह तड़के चार बजे उसे दोहा की फ्लाइट में बैठा दिया गया।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!