Mulayam Singh Funeral: अंत्येष्टि स्थल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन
Mulayam Singh Funeral: अंत्येष्टि स्थल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन
अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए। वहीं उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ा है। अंतिम यात्रा में नेताजी अमर रहे के नारे लगे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए। वहीं उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अखिलेश यादव से गले मिलकर रोए वरुण गांधी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह अखिलेश यादव से गले मिलकर रोए। अनिल अंबानी भी मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। शरद पवार और अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। 

 

राजनाथ सिंह और भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए।

 

मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचे। यहां गहलोत मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नेता जी को श्रद्धांजलि दी। वह दोपहर एक बजकर 45 मिनट के करीब सैफई पहुंचे।

 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे। सभी ने मुलायम सिंह यादव का भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!