तकनीकी समस्या की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, थमी रही आवाजाही
तकनीकी समस्या की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, थमी रही आवाजाही
तीन ट्रेनों को रोका गया और अन्य को डायवर्ट किया गया। इससे पहले दिसंबर में, मुंबई के जुई नगर को सिग्नल में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।

मुंबई की लोकल ट्रेन को वहां के आम लोगों के लिए यात्रा का एकमात्र सहारा बताया जाता है। यही लोकल ट्रेन बुधवार को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना। दहिसर से बोरीवली के बीच सुबह करीब 10.02 बजे ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का तार टूट गया था। इस वजह से मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ देर तक प्रभावित रही। 

पश्चिम रेलवे ने बुधवार को जानकारी दी कि चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद तकनीकी खराबी के कारण मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

 

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि तेजी से  काम किया गया है। जिसके बाद अब सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। सेंट्रल रेलवे के एसपीआरओ ने कहा, "हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और वाशी और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे से नेरूल के बीच सेवाएं सक्रिय हैं। कर्मचारी इस मुद्दे को सुलझा रहे थे और फिलहाल इसे ठीक कर लिया गया है।"

अधिकारियों के मुताबिक, तीन ट्रेनों को रोका गया और अन्य को डायवर्ट किया गया। इससे पहले दिसंबर में, मुंबई के जुई नगर को सिग्नल में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!