Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
अभिनेता शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज करने के बाद फैंस को एक और तोहफा दिया है। पोस्टर में किंग खान काफी जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं।

अभिनेता शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज करने के बाद फैंस को एक और तोहफा दिया है। जी हां, शाहरुख ने 'पठान' का नया पोस्टर भी जारी कर दिया है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में किंग खान काफी जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम भी नए पोस्टर में नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्टर जारी किए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी फैंस के साथ पोस्टर साझा किए हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, 'और यह शुरुआत है...फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में बड़े पर्दे पर आ रही है।' इसके साथ उन्होंने दीपिका पादुकोण और जॉन को भी टैग किया है।

 

पोस्टर में शाहरुख खान काफी रौबदार लुक में हैं। उनके बाल लंबे हैं। उनके एक हाथ में हथकड़ी है और दूसरे हाथ में वह गन थामे हुए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रहाम का लुक भी जबरदस्त है। दीपिका के दोनों हाथों में पिस्टल है और वह निशाना साधती नजर आ रही हैं, वहीं जॉन अब्राहम भी पिस्टल से निशाना साधने नजर आ रहे हैं। पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 

'पठान' पैन इंडिया फिल्म है। आज इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर किंग खान ने अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। टीजर में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म के अलावा किंग खान 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आएंगे। इससे पहले वह 2018 में आई 'जीरो' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। वहीं, आर माधवन की 'रॉकेट्री' में वह कैमियो करते नजर आए थे और सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी वह कैमियो करेंगे।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!