दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
साल 2014 में आई फिल्म यारियां का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरो में दस्तक देने वाला है। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, वरीना हुसैन,पर्ल वी पूरी और प्रिया वारियर नजर आने वाले हैं।

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के सीक्वल का एलान हो गया है और अब यह जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ यश दासगुप्ता और मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है। वहीं प्रोडक्शन बैनर ने भी ट्विटर का सहारा लेकर 'यारियां 2' की रिलीज डेट का एलान किया है। दिव्या ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों में परिवार और परिवार में दोस्ती ढूंढना, आपके पास आ रहा है। यारियां 2 की खूबसूरत कहानी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में।' इस फिल्म में अनस्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर भी नजर आने वाले हैं।

 

राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 12 मई को सिनमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशकों की यह जोड़ी इससे पहले सलमान खान की 'लकी: नो टाइम फॉर लव' और 'सनम तेरी कसम' को डायरेक्ट कर चुकी है। वहीं, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आयुष माहेश्वरी और दिव्या खोसला कुमार ने किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई इस पोस्ट के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

'यारियां' का पहला भाग 2014 में आया था। इस फिल्म में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन दिव्य खोसला कुमार ने किया था, जो दूसरे भाग में खुद अभिनय करती नजर आएंगी।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!