
views
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जितनी चर्चा ब्रिटेन में है। उससे कहीं ज्यादा भारत में। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस पर वाकयुद्ध जारी है। इस बीच आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक की नियुक्ति पाकिस्तान के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है, जहां अल्पसंख्यक व्यक्ति सरकार में शीर्ष पदों पर नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, भारतीय लोकतंत्र में ऐसा नहीं है।
ऋषि सुनक की नियुक्ति के बाद से भाजपा और कांग्रेस के बीच वाक युद्ध जारी है। एक तरफ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, शशि थरूर ने बहुसंख्यकवाद पर घेरा है तो भाजपा नेताओं ने मनमोहन सिंह, अब्दुल कलाम और द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण पेश कर कांग्रेस नेताओं का मुंह बंद कराने की कोशिश की।
ऐसा केवल भारत में संभव
आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने कहा, भारतीय मुसलमानों को किसी अन्य तथाकथित इस्लामी देश में ऐसी स्वतंत्रता मिलना असंभव है। लेकिन यह केवल भारत में संभव है कि कश्मीर का एक मुस्लिम युवा भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष पर जा सकता है, सरकार के शीर्ष पदों पर पहुंच सकता है, फिर सरकार से अलग हो सकता है और फिर भी उसी सरकार द्वारा वापस लिया जा सकता है। बता दें, शाह फैसल तत्कालीन जम्मू-कश्मीर कैडर के 2010 बैच के आईएएस टॉपर थे, जिन्होंने 2019 में सेवाओं से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई। 2022 में, शाह फैसल को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव के रूप में तैनात किया गया।
Comments
0 comment