देश में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं लौटाने के लिए रूस की पहल, एसीओ गेम्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया
देश में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं लौटाने के लिए रूस की पहल, एसीओ गेम्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया
रूस ने शंघाई कॉपरेशन खेलों की मेजबानी में रुचि दिखाई है। रूस के खेल मंत्री ने आठ एशियाई देशों के सामने शंघाई खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है।

रूस ने गुरुवार को शंघाई कॉपरेशन संगठन खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है। रूस के खेल मंत्री ओलेग मैटिसिन ने दिल्ली में हुई बैठक में यह प्रस्ताव सभी सदस्यों के सामने रखा। इस बैठक में शंघाई कॉपरेशन संगठन के सभी सदस्य देशों के प्रमुख शामिल हुए थे। इस बैठक में रूस, भारत, कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के खेल मंत्रालय और एजेंसी के अधिकारी शामिल हुए थे। 

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इस देश को और यहां के खिलाड़ियों को सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है। साथ ही यहां होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी रूस से छीन ली गई है। इसके बाद रूस की योजना कॉमनवेल्थ की तर्ज पर संघाई कॉपरेशन गेम्स शुरू करने की है। इससे रूस में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की वापसी होगी। 

 

बैठक के बाद रूस के खेल मंत्री ओलेग ने कहा "हमने शंघाई कॉपरेशन संगठन के सदस्य देशों के सहकर्मियों से बात की और पहले शंघाई कॉपरेशन संगठन खेलों की मेजबानी पर चर्चा की। हमने रूस में इन खेलों के आयोजन का प्रस्ताव रखा। हम कजाखस्तान से भी बात करेंगे, जो अगले साल मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा। अगर सभी मंत्री सहमत होते हैं तो रूस खेलों की मेजबानी के लिए तैयार होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि खेलों के जरिए शंघाई कॉपरेशन संगठन की मजबूती बढ़ेगी। इस संगठन की बैटख दूसरी बार हुई है। यह सीधे और खुले संवाद का मंच है। हमारा उद्देश्य है कि खिलाड़ी और बड़ी प्रतियोगिताएं राजनीति से दूर रहें। यह सिर्फ सभी देशों के बीच समानता और सम्मान से ही संभव है। मैं इस क्षेत्र में खिलाड़ियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से राजनैतिक वातावरण तैयार करने का प्रस्ताव रखता हूं। 

रूस के खेल मंत्री ने कहा कि रूस के पास कई बड़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का अनुभव है। इससे उसे इन खेलों की मेजबानी में मदद मिलेगी और यह खेल किसी भी प्रारूप और स्तर पर आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने बैठक में शामिल सभी देशों के अधिकारियों को रूस में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को देखने का निमंत्रण दिया।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!