
views
इटावा जिले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार देर रात अपने चौगुर्जी आवास पहुंचे। शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल लिए। इसके बाद उन्होंने सपा नेता उदयवीर सिंह के कमेंट को लेकर कहा कि जो मैंने जो ट्वीट किया, क्या गलत किया है। साथ ही कहा कि जिसका नाम ले रहे हैं वह बहुत छोटे लोग हैं। मैंने इन्हें सिखाया है। हमने हमेशा जनता की लड़ाई लड़ी है।
सपा की पैदल यात्रा पर शिवपाल ने कहा कि उसकी बात हमसे क्यों करते हो। हमारी बात करो, हम 22 साल से 15 अगस्त पर यात्रा निकालते हैं। इस बार भी यात्रा निकल रही है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा पहुंचेगा। बहुत जल्द प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उन्होंने एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह के पक्ष में सही जांच पड़ताल की मांग की थी। जिसके बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने प्रोफेसर के शिकायती पत्र को ट्वीट करते हुए नेता आजम खां, शहजिल इस्लाम, नाहिद हसन को लेकर सपा पर कटाक्ष किया था।
उन्होंने लिखा था कि- "न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है? आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नही ?" इस ट्वीट के बाद राजनीति गलियारों में सपा-प्रसपा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगीं।
Comments
0 comment