Uttarakhand: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सरकारी नौकरियों में महिलाओं से संबंधित हो सकती है बात
Uttarakhand: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सरकारी नौकरियों में महिलाओं से संबंधित हो सकती है बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सेवायोजन व कौशल विकास विभाग को आउटसोर्स एजेंसी बनाए जाने सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इससे पहले मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा की थी।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।सूत्रों के मुताबिक, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को लेकर कैबिनेट में मंजूरी के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है।

 

सेवायोजन व कौशल विकास विभाग को आउटसोर्स एजेंसी बनाए जाने, अस्पतालों में उन आउटसोर्स कर्मियों की वापसी का निर्णय हो सकता है, जिन्हें पूर्व में हटा दिया गया था। बता दें, कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा की थी।

 

प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!