भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी

views
यूपी में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है।
सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। यूपी में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) जिताकर इतिहास रच दिया था।
इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है।
Comments
0 comment