
views
रैपर यो यो हनी सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने हनी सिंह पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया। वहीं, अब गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर की जाने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट हो गया है। इसमें हनी सिंह अपनी दमदार आवाज और अंदाज से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
सिख्या एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर 'यो यो हनी सिंह' पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का टीजर जारी किया है। टीजर में हनी सिंह के लिए पागल भीड़, माइक और मंच सबकुछ नजर आ रहा है। वहीं, इसमें वो मंजर भी दिख रहा है जब हनी सिंह सुपरस्टार बने। वीडियो में हनी सिंह कहते सुने जा रहे हैं, 'ये लाइफ ईश्वर ने मुझे दी है। इसमें गहराइयां भी हैं, जो मुझे युवा दिनों की याद दिलाते हैं। मैंने दुनिया को अपनी कहानी सुनाई है। मैने अपनी कहानी को खोलकर रख दिया है।'
हनी सिंह आगे कहते हैं, 'मैंने बुरा आदतें छोड़ दी हैं और अब ये मत तहना कि हनी जो है वो खुद नहीं है। क्योंकि मेरी डॉक्यूमेंट्री आ रही है।' पोस्ट से साफ हो रहा है कि यो यो हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि हनी सिंह की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं। उनके गाने युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किए जाते हैं। हालांकि, हनी सिंह का विवादों से भी खूब नाता रहा है। अपने करियर की बुलंदी पर हनी सिंह अचानक गायब हो गए थे और फिर अचानक ही उन्होंने अपनी बीमारी का एलान करके सबको चौंका दिया। वह अवसाद से जूझ चुके हैं। इस तरह हनी सिंह के सक्सेस से लेकर ब्रेक और वापस से धमाकेदार वापसी की पूरी कहानी को ड्रॉक्यूमेंट्री में देखा जा सकेगा।
हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मोजेज सिंह करेंगे। निर्देशक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है,'तैयार हो जाइए हमारे पसंदीदा देसी कलाकार आपको हिप्नोटाइज करने आ रहे हैं, यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'
Comments
0 comment