
views
कांग्रेस एमपी शशी थरुर ने बुधवार को राज्य के पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व वाले पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। उन्होंने ये भी कहा देश का विकास हमेशा राजनीति से परे होना चाहिए।
तिरुवनंतपुरम के एमपी थरुर ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैश्नव को टैग करते हुए इस बात पर खुशी जाहिर की है कि अब वंदे भारत केरल तक पहुंच गया है। थरुर ने 2022 में ही राज्य को वंदे भारत देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि खुश हूं कि अश्विनी वैश्नव ने कर दिखाया।
केरल का पहला वंदे भारत कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक 600 किमी की दूरी महज आठ घंटे में तय करेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "वंदे भारत ट्रेनों को केरल में लाने से विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे पिनरई विजयन की इससे भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में केरल कांग्रेस की चिंताओं को भी दूर करती है। यह त्वरित रेल यात्रा के लिए पिनरई विजयन की चिंता का समाधान होगा।"
हाल ही में पीएम मोदी ने राजस्थान में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उद्घाटन के दौरान मौजूद थे। उस दौरान पीएम मोदी ने गहलोत को अपना मित्र बताते हुए कहा- "मैं गहलोत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। राजनीतिक खींचतान के इन दिनों में जब वह कई संकटों से गुजर रहे हैं, उन्होंने विकास कार्यों के लिए समय निकाला और एक रेलवे कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन में मैं उसका स्वागत करता हूं।"
Comments
0 comment