views
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पहलवानों के प्रदर्शन का तीसरा दिन है। अभी बैठकों के दौर जारी हैं। इस बीच पहलवानों के मुद्दे ने 'जाति/समुदाय' का रंग लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स की भरमार है। पहलवानों की लड़ाई को 'जाट बनाम ठाकुर' करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहलवानों की लड़ाई को दूसरे रंग के साथ पेश किया जा रहा है। खाप पंचायतें भी अब इस लड़ाई में कूद गई हैं। जंतर-मंतर पर हरियाणा की कई खाप पंचायतों के पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को फोगाट खाप ने बैठक की थी। उसके बाद सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत ने भी खिलाड़ियों के समर्थन में आवाज बुलंद करने की बात कही।
ट्विटर पर क्षत्रिय वॉयस नाम के एक हैंडल से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि 2019, 2020, 2021 और 2022 के बाद बजरंग पुनिया को एकदम से याद आ चुका है कि बृजभूषण शरण सिंह, इनको और इनकी जाट गैंग को कई सालों से प्रताड़ित कर रहे। और शायद ये प्रताड़ना तब तक न रुकेगी, जब तक भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष कोई जाट नहीं बन जाता। इन ट्वीट में बृजभूषण शरण सिंह और पहलवान बजरंग पुनिया के एक साथ फोटो वाले कई ट्वीट एड किए गए हैं। ये ट्वीट पुनिया द्वारा किए गए थे। इन ट्वीट में बजरंग ने बृजभूषण शरण सिंह के प्रति सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Comments
0 comment