टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 31 अक्तूबर यानी आज सुबह कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली।

बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 31 अक्तूबर यानी आज सुबह कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनाली चक्रवर्ती पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। बता दें कि सोनाली चक्रवर्ती ने कई हिट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म 'बंधन' में भी अभिनेत्री ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

 

किस बीमारी से पीड़ित थीं अभिनेत्री? 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 59 साल की अभिनेत्री का लीवर कैंसर से पीड़ित थीं। अस्पताल से जारी बयान में कहा गया है कि कैंसर से संबंधित समस्याओं की वजह से अभिनेत्री का निधन हो गया। बता दें कि टॉलीवुड ने सोनाली के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार केवड़ातला श्मशान घाट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुकी थीं अभिनेत्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल अगस्त महीने में सोनाली चक्रवर्ती को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। पति शंकर चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री को लिवर में दिक्कत थी। उनके पेट में पानी भी भर गया था और भी परेशानियां थीं, जिनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तब अभिनेत्री ठीक होकर घर लौट आई थीं।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!