आइजोल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 2415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला
आइजोल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 2415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला
शाह ने कहा, मैं पूर्वोत्तर के सभी सशस्त्र समूहों से अपील करता हूं कि वे मुख्यधारा में शामिल हों।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम के आइजोल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2,415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। शाह ने दावा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पीएम-डिवाइन परियोजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट में 276 फीसदी की बढ़ोतरी की है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के सभी आठ राज्यों की राजधानियों को 2025 से पहले रेल और सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। 

 

उन्होंने कहा, एक समय यहां हिंसा होती थी, लेकिन आज जोरामथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं, यह भारत में लोकतंत्र की सफलता की मिसाल है। आज यहां शांति है। शाह ने कहा, मैं पूर्वोत्तर के सभी सशस्त्र समूहों से अपील करता हूं कि वे मुख्यधारा में शामिल हों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें और क्षेत्र व देश के विकास में अपना योगदान दें। मिजोरम पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। आज पूरा पूर्वोत्तर शांति, स्थिरता और विकास की राह पर आगे  बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा, एक जमाने में पूर्वोत्तर में उग्रवादी समूहों द्वारा हिंसा थी। रेल, सड़क और हवाई संपर्क की कमी थी और विकास का नामोंनिशान नहीं था। बीते नौ साल में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्र सरकार और पूर्वोत्तर की जनता के सहयोग से हम यहां शांति ला पाए हैं। कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है और भारत के अन्य हिस्सों के बराबर विकास पूर्वोत्तर में करने में हमें सफलता मिली है। भारत सरकार समग्र पू्र्वोत्तर को विवादमुक्त, उग्रवाद मुक्त और शांति से युक्त बनाने का प्रयास कर रही है। 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!