UP: विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन, अखिलेश के साथ सपा विधायकों ने किया वॉक आउट
UP: विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन, अखिलेश के साथ सपा विधायकों ने किया वॉक आउट
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन सपा विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल को कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

यूपी के विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जैसा कि माना जा रहा था आज भी विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था, सपा नेता आजम खां पर लगे मुकदमों सहित कई मुद्दों पर नारेबाजी की। कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने बहिर्गमन किया और पैदल चलते हुए सपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। सपा विधायक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।

 

उनके साथ दर्जन भर विधायक भी मौजूद थे। राजभवन से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने  कहा कि राज्यपाल को वर्तमान स्थितियों से अवगत कराया गया है। आजम खां पर लग रहे लगातार मुकदमे, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले को लेकर राज्यपाल को अवगत कराया है।आज़म खां पर हो रहे अत्याचार की बातचीत राज्यपाल से हुई है। अनावश्यक रूप से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। फ़र्ज़ी मुक़दमे लगाए जा रहे हैं। सरकार बदले की नीयत से कार्रवाई कर रही है।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!