यूपी विधानसभा अध्यक्ष का दावा: छह महीने में बदली धारणा
यूपी विधानसभा अध्यक्ष का दावा: छह महीने में बदली धारणा
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार को अपने छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करने के लिए नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया।

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि इन छह महीनों में विधानसभा को लेकर परसेप्शन बदला है। इस बार एक भी बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित नहीं की गई है। प्रश्नकाल में 20-20  प्रश्न लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही ठीक तरह से चलाने में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से भी सहयोग मिला। सभी विधायकों का भी सदन संचालन में सहयोग मिला।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दिए थे टिप्स

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे काम करने के टिप्स दिए थे। उसके अनुसार काम कर नई परम्परा शुरू की। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र ने भी हमारा अनुसरण किया है। आगे विधानसभा संचालन नियमावली का सरलीकरण किया जाएगा। महिला सदस्यों के सत्र की बुकलेट प्रकाशित कराई जाएगी। उसे सभी विधानसभा और लोकसभा में भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर, महिला, पहली बार निर्वाचित सदस्य, प्रोफेशनल और वरिष्ठ विधायकों का ग्रुप बनाकर उनसे बात की। जो कि नई परंपरा थी। 170 सदस्यों से बात कर चुका हूं। वकील, शिक्षक व विधायकों का ग्रुप भी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि हमने विधानसभा लॉबी में विधायकों के सोने की व्यवस्था समाप्त की है। लॉबी में कॉफी मशीन लगाई गई हैं।

 

विधायकों का ग्रुप बनाकर उद्योगपतियों के पास भेजेंगे

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की बनाने के लिए काम कर रहे हैं। विधायकों का ग्रुप बनाकर उद्योगपतियों के पास भेजेंगे। विधायक उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर 2022 को विधानसभा  भवन की स्थापना के 100 साल पूरे हो जायेंगे। 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!