महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक- 30/09/2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पौंधा के पास से 02 अभियुक्तों 01- आदिल मोन पुत्र मुस्तफा व 02- साबिर अली पुत्र अब्दुला को कुल 08.73 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 207/26 धारा 8/22/37 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो एक निजि शिक्षण संस्थान के छात्र हैं तथा अपने मंहगे शौकों को पूरा करने के लिये वे उक्त एमडीएमए को सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वह शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!