विधायक ने उठाए सवाल क्या कोई बड़ा संकट आने वाला है
विधायक ने उठाए सवाल क्या कोई बड़ा संकट आने वाला है
विधायक ने उठाए सवाल क्या कोई बड़ा संकट आने वाला है

विधायक ने उठाए सवाल क्या कोई बड़ा संकट आने वाला है



हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक, सुमित हृदयेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और सोना ना खरीदने के आह्वान के बाद उत्तराखंड की धामी कैबिनेट द्वारा नो व्हीकल डे सहित अन्य निर्णय लिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले सरकार यह बताएं कि क्या संकट आने वाला है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित यातायात के अन्य विकल्पों पर सरकार क्या विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए क्या देश गंभीर संकट में पहुंचने वाला है। क्योंकि जिस तरह से हालात बनते दिखाई दे रहे हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है। वही इन सब के बीच नीट जैसी परीक्षा लीक होकर रद्द हो जाने के सवाल पर सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सरकार का बहुत बड़ा फेलियर है लाखों युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी का पेपर लीक होने से युवाओ में गहरी हताशा है।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!