उत्तरप्रदेश
Gyanvapi case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से दाखिल वाद में ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की आकृति की पूजा पाठ रागभोग आरती करने की अनुमति मांगी गई है। जिस पर आज अदालत में सुनवाई होनी है।
कौन हैं शानू: लंबे समय से थे आजम खां के खास, गंभीर आरोप में कई मुकदमे भी हैं दर्ज
सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू भगवा रंग में रंग गए हैं। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के सामने उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया।
काशी तमिल संगमम: वाराणसी पहुंचे तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों के 9 महंत, कल PM Modi करेंगे सम्मानित
काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ शनिवार को होगा। संगमम के उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के प्रमुख मठ-मंदिरों के आदिनम मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को सम्मानित करेंगे।
Rampur Bypoll: सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने दाखिल किया नामांकन, आजम खां भी रहे साथ
रामपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होंगे जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
यूपी कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को दी मंंजूरी, अनुपूरक बजट लाएगी सरकार
योगी सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। बैठक में राज्य विधानमंडल सत्र को 5 दिसंबर से शुरू करने पर भी मुहर लगी है।
भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए : सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती
प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज शाक्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। रघुराज को पार्टी ने मैनपुरी में प्रत्याशी बनाकर सपा के लिए मुकाबले को कांटे का बनाने की कोशिश की है।
Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश बोले- पूरा परिवार है साथ
डिंपल यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। वहीं लोगों की नजरें शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव को तलाशती नजर आईं।
UP: प्रयागराज एयरपोर्ट में एक साथ खड़े हो सकेंगे आठ विमान, माघ मेले के बाद शुरू हो सकता है विस्तार
प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल दर्जा दिलाए जाने की घोषणा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सितंबर 22 में की थी। तब उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तार एवं इसे इंटरनेशनल दर्जा दिलाए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही।
UP: मैनपुरी उपचुनाव के लिए आज से नामांकन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मैनपुरी उपचुनाव के लिए 10 से 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेगा। इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
बाबरी विध्वंस मामला: आडवाणी-जोशी व उमा को बरी करने के खिलाफ याचिका खारिज
लखनऊ हाईकोर्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी सभी नेताओं को बरी करने के खिलाफ डाली गई याचिका खारिज कर दी है।
खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित, प्रमुख सचिव विधानसभा ने अधिसूचना जारी की
भाजपा विधायक को सजा की घोषणा होने के बाद खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
UP: सपा के सामने कार्यकर्ताओं को हौसलामंद रखने की चुनौती, मैनपुरी व रामपुर के लिए नए सिरे से बनानी होगी रणनीति
विधानसभा उपचुनावों में सपा लगातार शिकस्त खा रही है। विधानसभा में धमाकेदार उपस्थिति बरकरार रखने के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ और आजम खां ने रामपुर से इस्तीफा दिया। उपचुनाव में यह दोनों सीटें सपा के हाथ से निकल गईं।
UP: BJP विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द, अदालत ने सुनाई थी दो साल की सजा
भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई है। अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी।
Lucknow: कारोबारी छठ मनाने गया था बिहार, बंद घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर
राजधानी लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में अपने पैतृक निवास छठ मनाने गए व्यवसायी के घर पर लाखों की चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
UP: करप्शन में फंसे सीओ पर कार्रवाई,रामपुर में रिश्वत लेते वीडियो आई थी सामने
रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।
UP Municipal Elections: यूपी में दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव, 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद नगर विकास विभाग की ओर से सभी निकायों में पार्षद चुनाव के लिए वार्डों में आरक्षण निर्धारण किया जाएगा।