बिज़नेस
Retail Inflation: सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई दर में इजाफा
लगातार नौवें महीने में महंगाई की दर छह प्रतिशत से ऊपर है। आरबीआई इसे सरकार की ओर से निर्धारित 2% से 6% के दायरे में रखने में विफल रहा है, अब उसे सरकार को इस पर सफाई देनी होगी और उसके उपचारात्मक उपाय के बारे में बताना होगा।
IMF: जब पूरी दुनिया पर मंडी का खतरा मंडरा रहा, भारत का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से बेहतर
श्रीनिवासन ने समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) के साथ बातचीत में कहा है कि "हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक तिहाई हिस्से वाले देश इस साल या अगले साल मंदी की चपेट में आ सकते हैं। मुद्रास्फीति बहुत अधिक है ओर यह व्यापक रूप से बढ़ती जा रही है।
मध्यम आय वाला देश बना रहेगा श्रीलंका, राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी की गई सफाई
राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि श्रीलंका एक मध्यम आय वाला देश बना रहेगा, लेकिन हम विश्व बैंक से अनुरोध करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए जरूरी पात्रता हासिल करन...
Adani Group: राजस्थान में 40 हजार लोगों को राेजगार देगा अदाणी समूह
Adani Group: गौतम अदाणी ने कहा है कि समूह राजस्थान में अगले पांच से सात साल में विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे।
दूसरी तिमाही में 20.57 अरब ऑनलाइन लेनदेन, 36.08 लाख करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि चावल के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कारोबारी 20 फीसदी ड्यूटी चुकाकर इसका निर्यात कर सकते हैं। 8 सितंबर को सरकार ने टूटे हुए चावलों के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी।
त्योहारी मौसम में खाद्य तेलों पर सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को छह महीने की राहत
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन डायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) ने खाने वाले तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उसके आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट जारी रखने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन में लोगों फायदा पहुंचेगा।
एसबीआई समेत तीन बैंकों ने महंगा किया कर्ज, आरबीआई के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद लिया फैसला
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो दर से जुड़ी उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है।
विकास दर में कमी और महंगाई ने बढ़ाई वैश्विक मंदी की चिंता, कारोबारी गतिविधियां रुकीं
मूडीज ने कहा कि पूरी दुनिया में महंगाई के साथ बेरोजगारी भी तेजी से बढ़ रही है। इससे आर्थिक वृद्धि में लगातार गिरावट आ रही है, जो आने वाले समय में और बढ़ सकती है। हालांकि कुछ देश ऐसे हैं जहां मंदी तो है, पर उसे दिखने में अभी समय लगेगा।
New IPO: बाजार में 27 सितंबर को आने वाले हैं चार आईपीओ
आज यानी 27 सितंबर को तीन कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं जबकि एक कंपनी अपने ऑफर फॉर सेल लेकर आ रही है। बाजार में शेयर या नए आ रहे आईपीओ में निवेश करना जोखिम से भरा होता है।
टाटा स्टील में छह सहायक कंपनियों का होगा विलय, बोर्ड ने दी मंजूरी
टाटा स्टील में छह सहायक कंपनियों के विलय के प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है।
अब सामान भेजना होगा सस्ता, नई लॉजिस्टिक पॉलिसी आने से मिलेंगे ये फायदे
National Logistics Policy: पीएम नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय की भूमिका है।
मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 71 बिलियन डॉलर घटी, मेटावर्स की दुनिया में कदम रखना पड़ा भारी
मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग की संपत्ति लगभग आधी रह गई है। इस वर्ष उनकी संपत्ति लगभग 71 बिलियन डॉलर तक घट गई है।
Inox Green Energy: 30-45 दिनों में आईपीओ ला सकती है आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी
आईनॉक्स विंड के सीईओ कैलाश लाल ताराचंदानी ने कहा कि कंपनी शुरू में भारतीय बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी और इस देश में खुद को स्थापित करने के बाद विदेशी बाजार की तरफ जाने की योजना बना रही है।
श्रीलंका के चाय उत्पादन में कमी भारत कर सकता है इसकी भरपाई
कोलकाता, 14 सितंबर (भाषा) आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में चाय का उत्पादन गिर गया है और इस कमी को भारत पूरा कर सकता है। उद्योग निकाय भारतीय चाय संघ (टीएआई) ने यह बात कही है।
Repo Rate Hike: रेपो रेट में इसी महीने में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है आरबीआई
अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी है। एक महीने पहले जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 6.71 प्रतिशत और पिछले साल अगस्त में 5.3 प्रतिशत थी।
Lay Off: इस दिग्गज भारतीय कंपनी ने बड़े स्तर पर की छंटनी, माइक्रोसॉफ्ट के प्रोजेक्ट से जुडे थे कर्मचारी
हाल ही में हुई कंपनी की एक टॉउन हाल मीटिंग में इन कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर जानकारी दी गई थी। हालांकि दिग्गज भारतीय कंपनी ने छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।