अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर प्रहार: बोले- प्रदेश का हर विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त
अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर प्रहार: बोले- प्रदेश का हर विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त
इटावा में भाजपा नेताओं ने दिखा दिया कि उन्हें सीधा तिरंगा पकड़ना भी नहीं आता है। घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की कथित जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ जुमला बनकर रह गई है। उत्तर प्रदेश में हर विभाग भ्रष्टाचार में संलिप्त है और पुलिस उत्पीड़न करने में लगी है। आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव भाजपा का दिखावा मात्र है। 

 

गुरुवार को जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की दागदार सरकार में धांधली का साम्राज्य है। प्रदेश में पीडब्लूडी, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के तबादलों में पूरी धन्धेबाजी नजर आई। जांच के नाम पर कुछ ठोस परिणाम नहीं आए। घपला, घोटाला करने वाले अपनी अपनी कुर्सियों पर जमे हैं। मुख्यमंत्री रिपोर्ट मांग लेते हैं, अफसर उस पर कुंडली मार कर बैठ जाते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि इटावा में भाजपा नेताओं ने दिखा दिया कि उन्हें सीधा तिरंगा पकड़ना भी नहीं आता है। घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में झंडा बिक्री की दुकाने खुल गई हैं। स्कूलों में बच्चों से, दफ्तर के कर्मचारियों से झंडा खरीद के लिए वसूली की जा रही है।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!