भाजपा प्रदेश अध् यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया
भाजपा प्रदेश अध् यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया
भूपेंद्र चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का पालन करने के लिए आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। सीएम योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के लिए भी आभार जताया।

 यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।जानकारों का मानना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक को साधने में आसानी होगी।  इस दौरान भूपेंद्र ने सीएम योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के लिए भी आभार जताया।। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर विभिन्न दावेदारों के बीच तीन चार महीने से चलती दौड़ के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आरएसएस ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त माना।

 

इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी रहे 

भूपेंद्र चौधरी ने पांचवीं तक की शिक्षा महेंद्री सिकंदरपुर गांव में ही प्राप्त की। मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से 1ॅ982 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। चौधरी 1989 में कृषक उपकार इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी बने। 

 

रथरथ पर चौधरी के साथ

उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह भी सवार थे।पदाधिकारी के अनुसार, चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक भी शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से लखनऊ आए। पर सवार हुए प्रदेश अध्‍यक्ष बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी राजधानी को भगवामय कर दिया। 

 

मंत्री पद से देना पड़ेगा इस्तीफा                 

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वह पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक खड़ा है, 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।

 

25 अगस्त को मिली थी नई जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्‍यक्ष नियुक्त किया था। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि चौधरी सोमवार दोपहर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसदों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 

 

सरकार और संगठन में तालमेल बना रहेगा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके जैसे सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को दायित्व देना कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा में ही यह संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता ह।   उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में तालमेल बना रहेगा। पार्टी की ओर दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाने, संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!