Abu Dhabi Open: सानिया मिर्जा और बेथानी की जोड़ी हारी
Abu Dhabi Open: सानिया मिर्जा और बेथानी की जोड़ी हारी
पिछले महीने सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची थी।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंडस को अबुधाबी ओपन में क्रिस्टेन फिलपंकेस और एल सिगेमंड के हाथों पहले ही दौर में सीधे सेटों हार का सामना करना पड़ा।

बेल्जियम और जर्मनी की जोड़ी ने सानिया-बेथानी को एक घंटे 13 मिनट चलते मुकाबले में 3-6, 4-6 से पराजित किया। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने पहले ही एलान कर रखा है कि 19 फरवरी से होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनके करियर का अंतिम प्रतियोगिता होगी।

 

पिछले महीने सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची थी। उन्हें खिताबी मुकाबले में ब्राजील के लुइसा स्टेफनी और राफेल मातोस से हार का सामना करना पड़ा था। यह सानिया का अंतिम ग्रैंडस्लैम रहा।

मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई थी। ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने सानिया और रोहन को हराया था।

 

कैसा रहा सानिया का करियर

सानिया ने अपने करियर में 43 डबल्यूटीए खिताब जीते। उन्होंने महिला युगल श्रेणी में तीन ग्रैंड स्लैम भी अपने नाम किए। 2016 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी महिला युगल चैंपियन बनीं थीं। सानिया ने मिश्रित युगल में भी तीन ग्रैंड स्लैम जीते हैं। 2009 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस श्रेणी में खिताब जीती थीं। सानिया लंबे समय तक महिला युगल रैंकिंग में पहले स्थान पर रहीं। हालांकि, अपने करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम में वह जीत से एक कदम दूर रह गईं।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!