T20 World Cub 2022 :ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियन का किया एलान ,सिंगापुर के किस खिलाड़ी को मिली जगह
T20 World Cub 2022 :ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियन का किया एलान ,सिंगापुर के किस खिलाड़ी को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।6 टीमें इस बार लेंगी हिस्सा

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपनी टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया ने ही शानदार तरीके से 2021 विश्व कप जीता था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से आरोन फिंच पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है। मेजबान देश ने अपनी टीम में सिंगापुर के एक स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड को शामिल करते हुए चौंकाने वाला फैसला किया।

 

सिंगापुर में खिलाडी की बड़ी उपलब्धि

सिंगापुर में जन्मे डेविड दो साल से अधिक समय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक के रूप में विश्व क्रिकेट पहचान बना रहे हैं।पूरे मैदान में शॉट खेलने की डेविड की अनूठी क्षमता ने उन्हें विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक बना दिया है।

 

डेविड को स्वेपसन की जगह मिला मौका 

डेविड को मिचेल स्वेपसन की जगह पर टीम में लाया गया है। 26 साल के डेविड के ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने की कई दिनों से अटकलें थीं।डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये की विशाल राशि में खरीइस खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि यह मुंबई प्रबंधन की भूल थी जो उनको लीग के पहले हॉफ में उचित मौका नहीं दिया गया।

 

ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा |

 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हैं हिस्सा

डेविड इससे पहले आईसीसी के सदस्य देश सिंगापुर से खेलते थे लेकिन उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में खेलकर खुद को निखारा और अपनी पहचान बनाई। वह आईपीएल में लगातार दो सीजन में खेल चुके हैं। 2021 में जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे तो वहीं इस साल उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा और टीम में शामिल किया।

 

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!