Tag: Independence Day
मीट की दुकान पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में एक मीट की दुकान पर तिरंगे से कोई वस्तु ढंके जाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
योग गुरु रामदेव ने मदरसे में फहराया तिरंगा, मुस्लिम समाज के लोगों संग निकाली तिरंगा यात्रा
बाबा रामदेव को मदरसे में ध्वजारोहण करना था। उन्होंने झंडे की रस्सी खींची, लेकिन गलत गिरह लगने के कारण ध्वज नहीं खुला। बाबा रामदेव ने जोर से झटका मारा तो झंडा टूट गया। ध्वज रस्सी और आधे डंडे समेत नीचे आ गिरा।
देशप्रेम के रंग में रंगे शंकर महादेवन, विदेशी धरा पर गाया 'ऐ वतन...'
देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में देशभक्ति गाना 'ऐ वतन...' गाते नजर आए। बता दें कि शंकर महादेवन इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली की जांच कर रही एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।
मंत्री संदीप सिंह बोले: देश का हर व्यक्ति जश्न और जोश में है, पीएम की सोच से देश तरक्की के नए अध्याय लिखेगा
मंत्री ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश का हर व्यक्ति जश्न और जोश में है।
Har Ghar Tiranga: गृह मंत्री शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी
सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत पोर्टल harghartiranga.com पर पंजीयन करा सकते हैं।
Uttarakhand: भाजपा ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे
ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्र...