एसएसपी दून की रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर
एसएसपी दून की रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर
एसएसपी दून की रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर

एसएसपी दून की रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक - 18/09/2026 को चैकिंग के दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Comments

https://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!