यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी
यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी
वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। वह अभी हाल ही में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का एलान करते हुए यूपी भाजपा के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। वर्तमान सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यह पद दिया गया है। भाजपा के 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुशासन के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित होने के बाद चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। 54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!