जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लगी भीषण आग, 20 घर जलकर हुए खाक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लगी भीषण आग, 20 घर जलकर हुए खाक
शुक्रवार सुबह घटना के बारे में जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन परिस्थितियों में लगी है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां गांधारी पद्देर में आग लगने से 20 घर जल गए, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इलाके के चुग गांधारी गांव में 15 से 20 घरों में आधी रात को आग लग गई। अभी भी कुछ घर जल रहे हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। उधर, शुक्रवार सुबह घटना के बारे में जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन परिस्थितियों में लगी है।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!