भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में आए 12,193 केस
भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में आए 12,193 केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं।

भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन केस में बढ़ोतरी देखी गई फिर शुक्रवार को सात फीसदी की कमी दर्ज की गई। आज फिर कोरोना महामारी के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को यह संख्या 11,692 थी। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

 

67 हजार से ज्यादा सक्रिय 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!