UP: भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही सरकार
UP: भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और किसानों सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार सपा का साथ देने वालों को प्रताड़ित कर रही है। आजम खां का परिवार इसलिए तकलीफ में है क्योंकि वो समाजवादी हैं। मुख्यमंत्री योगी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था पर वो पूरा नहीं हुआ। नौजवानों को नौकरी नहीं दी। झूठ बोलने वालों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। सरकार पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर झूठ बोल रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। 

 

मोर को दाना खिलाने वालों से मोर छीन लिया जाए

अमेठी के आरिफ ने सारस से मित्रता की। उसकी सेवा की। वह चोटिल था। सारस अब छीन लिया गया है क्योंकि मैं बधाई देने चला गया। क्या यही लोकतंत्र है? सरकार सारस छीन रही है तो मोर को दाना खिलाने वाले से मोर छीन लिया जाए।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!