नवी मुंबई की कागज फैक्ट्री में आग, जिंदा जलने से एक महिला की मौत
नवी मुंबई की कागज फैक्ट्री में आग, जिंदा जलने से एक महिला की मौत
आग बूझाने के बाद जब दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है। यह महिला फैक्ट्री के किचन में काम करती थी। आग के दौरान व लपटों में घिर गई।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई की एक कागज फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। शनिवार तड़के हुई इस घटना में फैक्ट्री की एक इकाई नष्ट हो गई। 

नवी मुंबई नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के अनुसार आग लगने की घटना ऐरोली इलाके में हुई। आग पर काबू पाने के लिए ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी और रबाले के पड़ोसी इलाकों से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। शनिवार तड़के लगी आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया। 

 

आग बूझाने के बाद जब दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है। यह महिला फैक्ट्री के किचन में काम करती थी। आग के दौरान वह लपटों में घिर गई थी।

जाधव ने बताया कि आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृत महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रबाले पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही आग का कारण पता चल सकेगा।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!