views
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि" के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त क्रम में वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पर गठित टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 28-06-26 की रात्रि पीठ ग्राउण्ड डाकपत्थर के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त बुरहान पुत्र स्व0 इमरान को लगभग 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। गिरफ्तार आभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है तथा पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामलों के 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं
Comments
0 comment