views
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
श्री नुरुल हक पुत्र श्री अब्दुल रऊफ खान निवासी लाइन पार मोतीचूर हरिपुरकला थाना रायवाला जनपद देहरादून ने कोतवाली रायवाला पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि उनके घर के बाहर से उनकी टैक्सी टवेरा कार संख्या: यू0के0-08-टीए-2575 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 - 113/2026 धारा 303(2) बीएएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 30-06-2026 को हरिपुर कला क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मोतीचूर फ्लाइओवर के नीचे से तीन अभियुक्तों 01-सागर थापा पुत्र राजू थापा 02-अमन थापा पुत्र राजू थापा तथा 03-गंगा चौधरी पुत्र गोपी चौधरी को उपरोक्त घटना में चोरी की गई टवेरा कार संख्या: यू0के0-08-टीए-2575 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सागर थापा तथा अमन थापा भाई हैं, तीनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये वाहन को कहीं बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त सागर थापा पर अलग-अलग आपराधिक घटनाओ के 15 अभियोग पंजीकृत हैं।
Comments
0 comment