एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "ड्रग फ्री देवभूमि" के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीमो द्वारा दिनाँक : 12-06-26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थानों, बस अड्डा आसन बैराज के पास ढालीपुर से अभियुक्त नफीस पुत्र सईद को 6.81 ग्राम अवैध स्मैक तथा पी0एच0सी0 कुन्जा के पास से अभियुक्त मारुक उर्फ काला को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मारुक उर्फ काला का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!