एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान



एसएसपी देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों अपने थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए है कड़े निर्देश।

    एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में दिनांक: 10/05/2026 की रात्रि में भी जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

    अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ-साथ आंतरिक मार्गाे पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। 

इस दौरान संदिग्धता के आधार पर 01 हज़ार से अधिक व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ की गई। जिसमें से 14 संदिग्धों को पुलिस द्वारा 172 bnss में हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थानो पर लाया गया। इस दौरान 98 संदिग्धों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 30500/- रू0 का जुर्माना किया गया तथा दोबारा रात्रि में आवश्यक रूप से घूमते हुए पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

रात्रि चेकिंग के दौरान कुल 910 वाहनो को पुलिस द्वारा चैक करते हुए रैश ड्राइविंग तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों को सीज किया गया, 23 वाहनों के मां0 न्यायालय के चालान किये गये। इस दौरान 186 वाहनों का एम0वी0 एक्ट के तहत चालान कर 106500/- रू0 का जुर्माना किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 49 वाहन चालको को गिरफ्तार करते संबंधित वाहनों को सीज किया गया।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है। 

"ऑपरेशन प्रहार" के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण:- 

कुल संदिग्धों से की पूछताछ - 1048

हिरासत में लाये गये संदिग्धों की संख्या - 14

81 पुलिस एक्ट में किये गये चालानो की संख्या - 98

81 पुलिस एक्ट में किये चालानो का जुर्माना - 30500/- रू०

कुल चैक किये वाहनों की संख्या - 910

185 एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त - 49

नियमों का उल्लघंन व अनियमितता पाये जाने पर एम0वी0 एक्ट में सीज किये गये वाहनों की संख्या - 40 

नियमों का उल्लघंन व अनियमितता पाये जाने पर एम0वी0 एक्ट में किये गये चालानों की संख्या - 186

एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना - 106500/- रू० 

मा० न्यायालय के चालान - 23

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!