हरिद्वार और लक्सर तहसील क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशर सीज
हरिद्वार और लक्सर तहसील क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशर सीज
हरिद्वार और लक्सर तहसील क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशर सीज

हरिद्वार और लक्सर तहसील क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशर सीज

अवैध खनन के खिलाफ पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन सामने आया है। हरिद्वार और लक्सर तहसील क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशरों को सीज कर दिया गया है।
अवैध खनन और भंडारण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में राजधानी देहरादून और हरिद्वार खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह बड़ी कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान हाईवे कंस्ट्रक्शन, सिंह स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, शुभ स्टोन क्रेशर, सूर्या, तुलसी, नेशनल एसोसिएट्स, लिमरा इंडस्ट्रीज, दून स्टोन क्रेशर, गणपति, वानिया, मां गंगा अलकनंदा और एसएस स्टोन क्रेशर समेत 14 स्टोन क्रशरो को सीज किया गया।
इन सभी क्रशर यूनिट्स पर लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक के अर्थदंड की प्रक्रिया भी अलग से की जा रही है।
मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद लक्सर क्षेत्र में की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े माफियाओं में भी हड़कंप मचा है।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!