हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस
हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस
हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

1- कोतवाली मसूरी

थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुचा, मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह को हिरासत में लेते हुये नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, साथ ही युवक के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!